शाहजहांपुर में मिशन शक्ति रैली, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा का संदेश:अधिकारों और अपराधों की रोकथाम के लिए किया जागरूक, हेल्पलाइन की जानकारी दी
शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में खिरनी बाग से रैली का शुभारंभ हुआ। थाना सदर बाजार क्षेत्र में निकाली गई रैली में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर और जनपदीय पुलिस बल शामिल रहा। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध जैसी घटनाओं को चुपचाप सहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के प्रमुख उद्देश्यों ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन’ की जानकारी भी दी। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। यूपी-112, 1090 और 1076 की दी जानकारी जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे में बताया गया। साथ ही थानों की महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड और शक्ति दीदी की भूमिका की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनकी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। बाल श्रम उन्मूलन और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर अभियान में बाल श्रम उन्मूलन, बालिकाओं की शिक्षा, महिला अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)