निषाद नेता से मारपीट, डीएम को सौंपा ज्ञापन:महराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
महराजगंज में निषाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। निषाद पार्टी के महराजगंज मीडिया सेल प्रभारी बंशीधर निषाद ने बताया कि गोरखपुर में निषाद समाज के एक नेता के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह घटना करीब दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जिससे निषाद समाज के लोगों में नाराजगी है। बंशीधर निषाद ने बताया कि मंत्री डॉ. संजय निषाद ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)