नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

Oct 03, 2026 - 23:10
0
नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद
ललितपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई पांच महीने पहले 4 मई को सामने आए नकली शराब के गिरोह के मामले के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बानपुर के खिरिया छतारा निवासी मोना राजा उर्फ राजप्रताप पुत्र धीरज सिंह और गंगापुरम कॉलोनी निवासी अंकित विश्वकर्मा पुत्र मनीष शामिल हैं। दोनों को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गैंग लीडर सागर जेल में बंद पुलिस के अनुसार, गिरोह का कथित गैंग लीडर रवि लखैरा पुत्र सुरेश लखैरा है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महेबा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। रवि मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मामले में सागर जेल में बंद है। गिरोह का एक अन्य सदस्य पुष्पेंद्र ठाकुर पिछले करीब चार महीने से ललितपुर जेल में बंद है। इन सात पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई कोतवाली सदर पुलिस ने रवि लखैरा, अंकित विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की, पुष्पेंद्र ठाकुर, शिवानी लखैरा पत्नी रवि लखैरा और मोना राजा उर्फ राजप्रताप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह नकली शराब बनाने और उससे जुड़े अवैध कारोबार में शामिल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User