नंदन कानन एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी:इटावा में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, पेट दर्द के बाद बिगड़ी थी हालत

Oct 12, 2026 - 15:50
0
नंदन कानन एक्सप्रेस में यात्री की तबीयत बिगड़ी:इटावा में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, पेट दर्द के बाद बिगड़ी थी हालत
इटावा। नंदन कानन एक्सप्रेस में सफर के दौरान पेट दर्द होने से एक यात्री की हालत बिगड़ गई। रेलवे कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर यात्री को नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फतेहपुर जिले के फारसी थाना क्षेत्र के गणपतपुर निवासी 36 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र मोहनलाल ट्रेन संख्या 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस से दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। टूंडला स्टेशन से ट्रेन आगे निकलने के बाद अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने पर रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रुकवाकर एस-3 कोच से यात्री को नीचे उतारा। इसके बाद आरपीएफ सिपाही अनिल कुमार यात्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. शिवम राजपूत ने जांच के बाद प्रेमचंद को मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. शिवम राजपूत ने बताया कि आरपीएफ एक ट्रेन यात्री को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आई थी। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। यात्री की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User