नंगला राई विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती:बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महापुरुषों के आदर्शों को किया याद
मुजफ्फरनगर में विकासखंड चरथावल के ग्राम नंगला राई स्थित कंपोजिट विद्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मास्टर मोहम्मद इकराम के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य मास्टर मोहम्मद इकराम ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श अपनाकर विद्यार्थी देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)