बहराइच के होटल में श्रावस्ती के युवक-महिला की मौत:कमरे में फंदे से लटके मिले शव, 22 सितंबर से ठहरे थे दोनों; पुलिस जांच में जुटी

Oct 02, 2026 - 12:16
0
बहराइच के होटल में श्रावस्ती के युवक-महिला की मौत:कमरे में फंदे से लटके मिले शव, 22 सितंबर से ठहरे थे दोनों; पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के एक होटल में गुरुवार देर शाम श्रावस्ती निवासी युवक और गौतमबुद्धनगर की महिला के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। दोनों 22 सितंबर से होटल में ठहरे हुए थे। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रिंकू की मौत की सूचना उसके परिवार को मिली, जिसके बाद घर में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी रिंकू यादव (27) और गौतमबुद्धनगर निवासी पिंकी (45) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच के होटल अवध कैलाश के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, गुरुवार सुबह दोनों ने नाश्ता किया था। इसके बाद उनकी ओर से खाने-पीने का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। 22 सितंबर से होटल में ठहरा था रिंकू रिंकू मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी गांव के मजरा हसनापुर का रहने वाला था। वह तीन भाइयों में मंझला था। बड़े भाई संतोष (35) दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि छोटा भाई विनोद (16) पढ़ाई करता है। परिजनों के मुताबिक, परिवार की करीब 5 बीघा खेती योग्य जमीन राप्ती नदी की कटान में बह चुकी है। फिलहाल मजदूरी से परिवार का खर्च चलता है। रिंकू भी कम पढ़ा-लिखा था और मजदूरी करता था। जुलाई में हुई थी शादी, पत्नी की नहीं हुई थी विदाई स्थानीय लोगों के मुताबिक, रिंकू की शादी 11 जुलाई 2026 को पड़ोसी गांव परसा में हुई थी। हालांकि अभी उसकी पत्नी की विदाई नहीं हुई थी। शादी के बाद वह मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। परिजनों का कहना है कि दिल्ली से लौटने के बाद रिंकू घर नहीं आया। उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि वह बहराइच के होटल में ठहरा हुआ है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए बहराइच रवाना हो गए। महिला के साथ होटल में ठहरने की वजह स्पष्ट नहीं रिंकू के साथ होटल में मौजूद महिला पिंकी कौन थी और दोनों किन परिस्थितियों में वहां ठहरे थे, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। स्थानीय स्तर पर दोनों के संबंधों को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत के पीछे की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User