नोएडा के मजदूर की गाजियाबाद में करंट से मौत:परिजन शव देखने के लिए जबरन जिला अस्पताल के शवगृह में घुसे

Sep 28, 2026 - 22:51
0
नोएडा के मजदूर की गाजियाबाद में करंट से मौत:परिजन शव देखने के लिए जबरन जिला अस्पताल के शवगृह में घुसे
गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार स्थित कांशीराम आवासीय योजना में सोमवार शाम फ्लैट में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस उसे जिला अस्प्ताल ले गई, वहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी का ताला बंद होने पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद ताला तोड़कर परिजन अंदर घुस गए। अस्पताल की तरफ से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। नोएडा का रहने वाला था दुर्जन नोएडा सेक्टर-114 के गांव सोरखा निवासी दुर्जन सिंह ने बताया कि मैं छतों और बिल्डिंग में पीओपी का काम करता हूं। सोमवार को हम सिद्धार्थ विहार स्थित कांशीराम आवासीय योजना के एक फ्लैट में काम कर रहे थे। जहां 6 अन्य लोग भी काम कर रहे थे। इनमें उनका 20 वर्षीय बेटा रविंद्र भी शामिल था। दोपहर के समय दुर्जन ने रविंद्र को खाना लाने के लिए भेजा था। दुर्जन का आरोप है कि इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने छत से पानी का लोहे का पाइप रविंद्र को पकड़ाया। यह पाइप बिजली की लाइन से टच हो गया। जिसमें रविंद्र की मौत हो गई। 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था रविंद्र पुलिस रविंद्र को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद पिता दुर्जन सिंह ने बताया कि मेरे तीन बेटे और एक बेटी है। रविंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार रविंद्र की शादी के लिए लड़की देख रहा था और जल्द ही शादी करने की तैयारी थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ताला तोड़कर अंदर घुसने का आरोप दुर्जन ने बताया कि मेरी बेटी ज्योति दिल्ली में अपने बड़े भाई के पास गई थी। रविंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद वह भी एमएमजी अस्पताल पहुंची। भाई की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह भावुक होकर बिलखने लगी। रविंद्र का शव मोर्चरी में रखा हुआ था और वहां ताला बंद था। हमारे कहने के बाद भी वहां के कर्मचारी ने ताला खोलने से मना कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने हंगामा कर ताला तोड़ दिया। अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अस्पताल स्टाफ धमकी का आरोप लगाया अस्पताल स्टॉफ ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने स्टॉफ के साथ अभद्रता की तथा ताला तोड़कर शव को जबरन ले जाने की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User