बदायूं में गोवंशों की मौत के बाद अफसरों पर कार्रवाई:2 पशु चिकित्साधिकारियों के निलंबन की संस्तुति, दो सचिव निलंबित; एनजीओ ब्लैकलिस्ट

Sep 28, 2026 - 22:51
0
बदायूं में गोवंशों की मौत के बाद अफसरों पर कार्रवाई:2 पशु चिकित्साधिकारियों के निलंबन की संस्तुति, दो सचिव निलंबित; एनजीओ ब्लैकलिस्ट
बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत के बाद जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव और सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर की गौशालाओं की जांच हुई। जिसमें लापरवाही सामने आने के बाद पशु चिकित्सा और विकास विभाग के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है। दोनों पशु चिकित्साधिकारियों के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी गई है। अभिगांव और सालारपुर के ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दोनों बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव, पशुपालन विभाग को पत्र भेजा गया है। 27 सितंबर को प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रहे डॉ. अब्दुल रहीम को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई। अधिकारियों के स्तर पर हुई कार्रवाई में गौशालाओं की निगरानी और व्यवस्थाओं में बरती गई लापरवाही को आधार बनाया गया है। एनजीओ ब्लैकलिस्ट, संचालकों पर मुकदमा अभिगांव और ब्यौर की गौशालाओं के संचालन से जुड़े एनजीओ को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इनके संचालकों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। अभिगांव की गौशाला के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गौशालाओं में व्यवस्था सुधारने के निर्देश कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गौशालाओं की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि सभी गौशालाओं में शासन के निर्धारित मानकों के मुताबिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिन गौशालाओं में सीसीटीवी नहीं हैं, वहां कैमरे लगाकर लगातार निगरानी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। गोवंशों के रखरखाव, निगरानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है। गौवंशों की मौत के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई से गौशालाओं की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। शासन की ओर से गौशालाओं के संचालन और गोवंशों की देखभाल के लिए पहले से मानक तय हैं। ऐसे में सवाल यह है कि इन मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी निगरानी पहले क्यों नहीं हो सकी। बारिश के दौरान गोवंशों की स्थिति बिगड़ने और उनकी मौत होने से पहले जिम्मेदार अधिकारियों की नियमित निगरानी कितनी प्रभावी थी, यह भी जांच के दायरे में है। अब प्रशासन ने जिले की अन्य गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, वरुण गांधी जा सकते हैं राज्यसभा:अक्टूबर में होगी घोषणा; मौजूदा 4 सदस्यों को फिर मिल सकता है टिकट राज्यसभा में यूपी कोटे से 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा को 8 और सपा को 2 सीटें मिलना तय है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें, तो हाल ही में राष्ट्रीय संगठन में पद पाने वाले दो बड़े चेहरों- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का यूपी से राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User