नोएडा में 4 DCP इधर-उधर:प्रवीण रंजन सिंह सेंट्रल नोएडा के नए DCP, श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में चार DCP के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस फेरबदल में ट्रैफिक, सेंट्रल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी बदली गई है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को सेंट्रल नोएडा का DCP बनाया गया है। इससे पहले वह DCP ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी जगह सैयद अली अब्बास को DCP ट्रैफिक बनाया गया है। वह आगरा कमिश्नरेट से ट्रांसफर होकर गौतमबुद्ध नगर आए हैं। श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा का DCP बनाया गया है। उन्होंने रवि शंकर निम की जगह ली है। रवि शंकर निम का ट्रांसफर दूसरे जिले में हो चुका है। शैलेंद्र सिंह बने DCP लाइन शैलेंद्र सिंह को DCP लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात थे। पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)