नवजात की मौत के बाद किसानों ने घेरा CMO ऑफिस:इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप- डॉक्टरों की भूमिका की जांच की मांग
मेरठ के सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को भाकियू किसान क्रांति के कायकर्ता पहुंचे और कंकरखेड़ा स्थित अम्बर हॉस्पिटल और कैलाशी हॉस्पिटल से जुड़े नवजात शिशु मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।हालांकि जो जांच सीएमओ द्वारा गठित टीम द्वारा की गई है किसानों ने उसको गलत बताया है। जिला अध्यक्ष निखिल राव ने बताया कि जंगेठी गांव निवासी विपिन कुमार की पत्नी का प्रसव अंबर हॉस्पिटल में हुआ था जिनको बाद में कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वहां नवजात की मौत हो गई। प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों का कहना है कि तीन डॉक्टरों जिनके नाम डॉ. सुषमा, डॉ. अजय मलिक और डॉ. अमित जैन हैं उनकी लापरवाही के कारण उस नवजात की मौत हो गई। उसके बाद जब पीड़ित शिकायत करने गया तो डॉक्टरों द्वारा उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा कर डराने का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और दोषी अस्पताल और डॉक्टर को क्लीन चिटदे दी गई। वहीं पूरे मामले में एसीएमओ डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि लगभग दो महीने पहले यह प्रकरण आया था जिसमें जांच टीम ने अपनी जांच सौंप दी थी। इसके बाद अब आज किसान यहां आए तो उनको बताया गयाा कि अगर किसान जांच से सहमत नहीं हैं तो फिर से जांच करा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)