नोएडा में 4 लोगों से ठगे 95 लाख:जमीन, बैंक खाते और टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर की गई ठगी, जांच कर रही पुलिस

Sep 26, 2026 - 06:37
0
नोएडा में 4 लोगों से ठगे 95 लाख:जमीन, बैंक खाते और टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर की गई ठगी, जांच कर रही पुलिस
साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपये ठग लिए। किसी से जमीन खरीदने के नाम पर रकम हड़पी गई तो किसी के बैंक खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए। वहीं एक पीड़ित को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और निवेश का झांसा देकर 6.69 लाख रुपये ठग लिए गए। चारों मामलों में साइबर थाने में गुरुवार को मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बिना बताए और जमीन खरीद के नाम पर ठगी इलाहाबास गांव निवासी सुनील से जुड़ा है। उनकी शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से बिना जानकारी के 19 लाख रुपये निकालकर दूसरे खाते में भेज दिए। शिकायत में घटना की तारीख 15 अक्तूबर 2025 बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी शशांक शेखर से जमीन खरीदने के नाम पर ठगी की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने जमीन खरीदने का ऑनलाइन प्रचार किया और इसके जरिए उनसे संपर्क किया। 7 नवंबर 2024 से 22 जुलाई 2025 के बीच हुई धोखाधड़ी में उनके साथ 55 लाख रुपये की ठगी होने का आरोप है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। इंटरनेट बैंकिंग और टेलीग्राम से जोड़कर ठगी सेक्टर 142 निवासी प्रद्युम्न कुमार तोमर के खाते से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत के मुताबिक अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक के खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से रकम की अनधिकृत निकासी और स्थानांतरण किया। घटना 14 नवंबर 2025 की बताई गई है। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की थी। ग्रेनो वेस्ट की शर्मिष्ठा बनर्जी का है। उनकी शिकायत के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर 2024 में टेलीग्राम के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने पार्ट टाइम ऑनलाइन काम और निवेश के नाम पर रकम लगाने पर मुनाफा देने का भरोसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे लगातार रकम जमा कराई गई। पीड़िता ने करीब 6.69 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User