नोएडा में पांच लोगों से 56 लाख ठगे:बिजनेस फंडिंग और ट्रेडिंग और गिफ्ट वाउचर के नाम पर लोगों को फंसाया

Oct 12, 2026 - 09:46
0
नोएडा में पांच लोगों से 56 लाख ठगे:बिजनेस फंडिंग और ट्रेडिंग और गिफ्ट वाउचर के नाम पर लोगों को फंसाया
साइबर ठगों ने डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदवाने, कारोबार के लिए फंडिंग दिलाने, ट्रेडिंग में निवेश कराने और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ठगी की। साइबर क्राइम थाने में दर्ज पांच शिकायतों से जुड़े दस्तावेजों में करीब 56.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का ब्योरा सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिफ्ट बाउचर के नाम पर पांच लाख की ठगी 47 साल के अनुभव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि दो अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने उनकी कंपनी का सीईओ बनकर वाट्सऐप के जरिये संपर्क किया। उसने तत्काल क्लाइंट कॉल के लिए डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीदने को कहा। पीड़ित से अमेजन इंडिया के माध्यम से स्टीम वॉलेट के 2,500 रुपये के 10 वाउचर एक साथ खरीदवाए गए। इसके बाद 10-10 वाउचर के दो और लेनदेन कराए गए। 25 हजार रुपये के 20 लेनदेन में पांच लाख रुपये खर्च कराए गए। वाउचर कोड ईमेल पर भेजने केलिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार ठग ने वैकल्पिक ईमेल आईडी भी दी थी। इस तरह कुल पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। बिजनेस फंडिंग के नाम पर ठगी 18 साल की दीप्ति नायर नेगी ने शिकायत की कि चार जुलाई 2026 को चेन्नई की एक कंपनी ने 10 करोड़ रुपये की बिजनेस फंडिंग दिलाने का भरोसा दिया। फंडिंग की प्रक्रिया के नाम पर पहले 14 लाख रुपये और फिर 25 हजार रुपये निजी खाते में जमा कराए गए। दो सप्ताह में रकम कंपनी के खाते में आने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में संपर्क बंद कर दिया गया। ट्रेडिंग और वित्तीय धोखाधड़ी 24 साल के कुलदीप चेची ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया कि उन्हें ट्रेडिंग का झांसा देकर रकम निवेश कराई गई। बाद में आरोपी ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और उनका खाता भी नहीं खुल रहा था। दस्तावेज में इस मामले से जुड़ी दो शिकायतों में 6 लाख 76 हजार 2 रुपये और 7 लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी का उल्लेख है। वहीं,32 साल के अभिषेक की शिकायत के मुताबिक 25 जुलाई 2026 को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 9 लाख 67 हजार 257 रुपये की धोखाधड़ी हुई। शिकायत में संबंधित खाते की राशि वापस कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। एक अन्य शिकायत में रिंकू सिंह ने बताया कि दो जून 2025 को उनके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। उन्हें 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User