नोएडा में चलेंगी तेज हवाएं:बादल छाए , हल्की बारिश के आसार, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

Sep 26, 2026 - 09:37
0
नोएडा में चलेंगी तेज हवाएं:बादल छाए , हल्की बारिश के आसार, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस
नोएडा में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, नोएडा में शनिवार को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, तेज और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। रविवार को भी ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहने और तापमान में कमी रहने की संभावना है। एक अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इससे दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। 337.5 एमएम बारिश, सामान्य से 25% कम जून से अब तक नोएडा में 337.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में सामान्य तौर पर 452.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह अब तक करीब 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम में बदलाव और हल्की बारिश से शहर के वातावरण में मौजूद धूल के कण कम होने की उम्मीद है। इससे प्रदूषण के स्तर में भी कुछ कमी आ सकती है और लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User