बस्ती में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश

Sep 26, 2026 - 09:37
0
बस्ती में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश
बस्ती में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और जल निकासी बाधित होने की आशंका है। प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव आएगा। सड़कें और पुल-पुलिया भी प्रभावित हो सकते हैं। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने उपजिलाधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने को कहा है। प्रमुख नदियों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जलभराव से प्रभावित गांवों पर ध्यान देने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी के निर्देश हैं। बाढ़ से निपटने के लिए नाव, लाइफ जैकेट, दवाएं, पेयजल और खाद्यान्न जैसी राहत सामग्री तैयार रखी गई है। लोगों से अपील है कि वे जलभराव वाले रास्तों और तेज बहाव वाले स्थानों से न गुजरें। बच्चों को नदी-नालों से दूर रखें, पशुओं को निचले इलाकों में न रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें; आपात स्थिति में प्रशासन को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User