नोएडा में डेंगू के 201 मरीज:5 दिन में मिले 47 मरीज, सरकारी अस्पताल में रोजाना करीब 3 हजार मरीज की ओपीडी

Oct 01, 2026 - 09:40
0
नोएडा में डेंगू के 201 मरीज:5 दिन में मिले 47 मरीज, सरकारी अस्पताल में रोजाना करीब 3 हजार मरीज की ओपीडी
नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार तक डेंगू के कुल 201 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 47 मरीज पिछले पांच दिनों में सामने आए हैं। सभी मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत सामान्य बताई गई है। मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके घर और आसपास सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इसके अलावा रोजाना जिला अस्पताल में 3 से 4 हजार मरीज रोजाना ओपीडी में आ रहे है। इसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा मरीज बुखार और मौसमी बीमारियों के है। जिनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में अचानक हुए बदलाव किे चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सावधानी बरते और मास्क लगाए। ताकि वायरल जनित बीमारियों से बचा जा सके। आज से विशेष फॉगिंग अभियान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण गुरुवार से विशेष एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अभियान शुरू करेगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टर, सोसाइटी और गांवों के लिए अभियान का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। अभियान के दौरान गड्ढों और नालियों में जमा पानी में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। इसका उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही नष्ट करना है। इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जाएगी। जलभराव और लार्वा मिलने पर 50 से अधिक नोटिस मलेरिया विभाग इस मौसम में जलभराव और मच्छरों का लार्वा मिलने पर 50 से अधिक संस्थानों और लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू के मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है। सोसाइटी, कॉलोनी और गांवों में निरीक्षण के साथ दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के अब इक्का-दुक्का मरीज ही सामने आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User