नोएडा में दुर्गा पंडाल को क्षतिग्रस्त करने का आरोप:बजरंग दल ने थाने में की शिकायत, प्राधिकरण ने आरोपों को किया इंकार
सेक्टर-चार में अतिक्रमण के नाम पर दुर्गापूजा पंडाल को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों ने नोएडा प्राधिकरण के अवर अभियंता समेत टीम पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए फेज-वन थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद चौहान व सह संयोजक प्रवीण राठौर बड़ी संख्या में लोगों के साथ फेज-वन थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-चार में रहने वाले वाले आसपास के लोगों ने नवरात्र के मौके पर दुर्गापूजा के लिए पंडाल बनाया था। आरोप है कि गुरुवार को प्राधिकरण के एक अवर अभियंता ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ ठेलियां हटाई और दुर्गा पूजा पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्राधिकरण ने किया इंकार इसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए तो जेई की टीम वापस चली गई। इसके बाद संगठन के लोगों ने फेज-वन थाने पहुंचे और हंगामा किया। तब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इस दौरान अवर अभियंता को भी थाने पर बुलाने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर शांति है। वहीं, प्राधिकरण अधिकारियों ने किसी पंडाल को क्षतिग्रस्त करने की घटना से इंकार किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)