प्रतापगढ़ में फुलवारी झांकी निकाली गई:पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता के मिलन का दृश्य प्रस्तुत किया
प्रतापगढ़ में श्रीरामलीला समिति की ओर से बुधवार को रामलीला के चौथे दिन धनुष यज्ञ और फुलवारी लीला की झांकी निकाली गई। शाम चार बजे गोपाल मंदिर से निकली झांकी में पुष्प वाटिका में प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। रास्ते में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। झांकी भरत चौक, भगवा चुंगी, बलीपुर और राजपाल चौराहा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह ‘दिन्नू’, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता, शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी और विवेक यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति के अनुसार, गुरुवार को श्रीराम-सीता विवाह की भव्य लीला होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)