नोएडा में कार और ट्रक की टक्कर से लगी आग:धुआं निकलते देख दोनों ड्राइवर बाहर भागे, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Oct 02, 2026 - 09:36
0
नोएडा में कार और ट्रक की टक्कर से लगी आग:धुआं निकलते देख दोनों ड्राइवर बाहर भागे, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू
नोएडा के सेक्टर-57 चौकी के पास चौराहे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के केबिन और कार के इंजन में आग लग गई। दोनों वाहनों के चालक समय रहते बाहर निकल आए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग के अनुसार रात करीब 12:55 बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंची टीम को हुंडई कार संख्या DL5CX5652 और ट्रक संख्या UP14ST6777 टकराए मिले। दोनों वाहनों में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि हादसे के समय कोई व्यक्ति वाहन में फंसा नहीं था। दोनों चालक सुरक्षित बाहर निकल आए थे। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User