सेना के ट्रक ने महिला-किशोरी को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं; एक शव ट्रक में फंसा

Sep 26, 2026 - 23:59
0
सेना के ट्रक ने महिला-किशोरी को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं; एक शव ट्रक में फंसा
झांसी में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बबीना थाना क्षेत्र में टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास सेना के ट्रक ने एक महिला और किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान निवाड़ी जिले के चकरपुर निवासी 45 वर्षीय अंगूरी अहिरवार पत्नी मनीराम अहिरवार और 10 वर्षीय सेजल अहिरवार पुत्री बद्री अहिरवार के रूप में हुई है। भंडारे से लौटते समय हादसा जानकारी के मुताबिक, दोनों रतौली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे ऑटो से वापस लौट रही थीं। रास्ते में अचानक ऑटो खराब हो गया। इसके बाद दोनों पैदल ही आगे जाने लगीं। जैसे ही टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे सेना के ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शव निकाला, दूसरा ट्रक में फंसा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को निकालने का काम शुरू किया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि एक शव निकाल लिया गया है, जबकि दूसरा शव ट्रक में फंसा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User