नोएडा में पेट्रोल पंप की चारदीवारी गिरी:शंकरा स्पेशल स्कूल परिसर की ओर गिरी जर्जर दीवार, कोई हताहत नहीं

Oct 15, 2026 - 21:23
0
नोएडा में पेट्रोल पंप की चारदीवारी गिरी:शंकरा स्पेशल स्कूल परिसर की ओर गिरी जर्जर दीवार, कोई हताहत नहीं
नोएडा सेक्टर-33 में गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के राजीव फिलिंग पॉइंट पेट्रोल पंप की चारदीवारी गिरने से शंकरा स्पेशल स्कूल के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। दीवार स्कूल परिसर की ओर गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद दीवार की जर्जर स्थिति और उसकी मरम्मत में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर आई एक बस की चारदीवारी से हल्की टक्कर हुई थी। इसके तुरंत बाद दीवार ढह गई और स्कूल परिसर में नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार पहले से ही जर्जर हालत में थी। ऐसे में बस की हल्की टक्कर के बाद उसका गिरना दीवार की मजबूती और रखरखाव पर सवाल खड़े करता है। स्कूल प्रबंधन ने पहले भी दी थी सूचना स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि चारदीवारी की खराब स्थिति के बारे में पेट्रोल पंप प्रबंधन को कई बार जानकारी दी गई थी। दीवार की मरम्मत कराने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने का अनुरोध भी किया गया था। इसके बावजूद समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। स्कूल प्रबंधन ने सवाल उठाया कि यदि दीवार गिरने के समय परिसर में बच्चे, शिक्षक या कर्मचारी मौजूद होते और कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? घटना में किसी के हताहत नहीं होने से राहत है, लेकिन स्कूल परिसर में हुए नुकसान ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, घटना के संबंध में पेट्रोल पंप प्रबंधन का पक्ष और नुकसान का आधिकारिक आकलन सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User