नोएडा में फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख ठगे:कोर्ट के आदेश में पर दर्ज हुआ मुकदमा, 45 लाख में तय हुआ था सौदा

Oct 02, 2026 - 17:47
0
नोएडा में फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख ठगे:कोर्ट के आदेश में पर दर्ज हुआ मुकदमा, 45 लाख में तय हुआ था सौदा
नोएडा के सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट फ्लोराविले सोसायटी में किराये पर रहने वाले किरायेदार से फ्लैट बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित किरायेदार ने मकान मालिक पर ये आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मकान मालिक समेत पांच के खिलाफ गुरुवार को सेक्टर 142 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 45 लाख में तय हुआ सौदा पैरामाउंट फ्लोराविले सोसायटी के टावर 16 स्थित 904 नंबर फ्लैट को गीता नैय्यर ने एक मार्च 2021 में किराये पर लिया था। जयपुर मुहाना रोड अनुकंपा अपार्टमेंट के रहने वाले राहुल माथुर फ्लैट मालिक हैं। करीब डेढ़ साल बाद राहुल ने फ्लैट बेचने की बात बोली। गीता ने फ्लैट खरीदने की इच्छा जताई। राहुल और उनके पिता ज्योति माथुर से एक जनवरी 2023 को 45 लाख रुपये में सौदा कर दिया। एडवांस में दिए 25 लाख एग्रीमेंट टू सेल कराने के बाद चार बार में 25 लाख रुपये एडवांस दे दिए। गीता ने फ्लैट का ट्रांसफर करने को बोला तो राहुल टकराने लगा। इसी बीच पता चला कि फ्लैट राहुल की पत्नी सानू माथुर के नाम पर है। सानू की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। सानू के वारिसों के नाम फ्लैट दर्ज होने पर ही ट्रांसफर होगा। इसके चलते राहुल ने काफी समय बर्बाद किया। झूठे केस में फंसाने की धमकी आरोप है कि राहुल के मन में लालच आ गया। नौ सितंबर 2026 को चार-पांच लोग फ्लैट पर आए। उन्होंने बताया कि फ्लैट को राहुल से खरीद लिया है। इस बारे में बात करने पर राहुल ने भी फ्लैट बेचने की बात कही। अपने पैसे मांगे तो राहुल ने झूठे केस में जेल भेजवाने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User