नोएडा प्राधिकरण शासन को भेजेगा रोड सेफ्टी प्लान:युवराज मेहता की मौत के बाद सेक्टर-150 का बना था प्लान, सभी सेक्टरों और डार्क स्पाट पर होगा लागू

Oct 01, 2026 - 16:33
0
नोएडा प्राधिकरण शासन को भेजेगा रोड सेफ्टी प्लान:युवराज मेहता की मौत के बाद सेक्टर-150 का बना था प्लान, सभी सेक्टरों और डार्क स्पाट पर होगा लागू
नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत और रोड सेफ्टी को लेकर उठे सवालों के बाद प्राधिकरण ने शहर के डार्क स्पॉट और हादसे की आशंका वाले स्थानों का सर्वे कराया। सर्वे में 65 रोड सेफ्टी प्वाइंट चिह्नित किए गए थे। इन सभी स्थानों पर अब सेक्टर-150 की तर्ज पर रोड सेफ्टी के इंतजाम किए जाएंगे। इसकी एक रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। रोड सेफ्टी को लेकर तैयार की गई यह रिपोर्ट आगामी सप्ताह शासन को भेजी जाएगी। इसमें सेक्टर-150 में किए गए कामों के साथ शहर के बाकी 65 रोड सेफ्टी प्वाइंट पर प्रस्तावित और चल रहे कार्यों का पूरा प्लान दिया गया है। युवराज मेहता की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सामने आई कमियों के बाद प्राधिकरण अब इन स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा इंतजाम करने की तैयारी में है। सेक्टर-150 में शुरू हुए कई काम सेक्टर-150 में रोड सेफ्टी का विस्तृत प्लान तैयार किया गया था। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। सड़क पर थर्माप्लास्टिक पेंट से मार्किंग और जरूरी स्थानों पर साइनेज लगाने का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क किनारे खुले नालों और डक्ट को कवर करने का काम भी प्लान में शामिल है। हर डार्क स्पॉट के लिए अलग से होंगे सुरक्षा इंतजाम प्राधिकरण ने 65 चिह्नित प्वाइंट के लिए रोड सेफ्टी से जुड़े कामों का पूरा विवरण तैयार किया है। इसमें यह बताया गया है कि किस स्थान पर सीसीटीवी, स्पीड ब्रेकर, साइनेज, रोड मार्किंग, नाला या डक्ट कवरिंग समेत कौन-कौन से काम कराने की जरूरत है। इसके लिए प्राधिकरण ने अब तक कराए गए कार्यों और आगे कराए जाने वाले कामों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। अगले सप्ताह शासन को भेज दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User