नरेंद्र देव महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:प्राचार्या बोलीं- उनके सिद्धांतों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि, छात्राओं ने भजन गाए
कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्रा परामर्शदाता समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, डॉ. आकांक्षा गौर ने बापू के पर्यावरण संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रो. रोली कनौजिया के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने 'वैष्णव जन तो' और 'रघुपति राघव राजा राम' भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सीमा पांडे ने किया। आयोजन में डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. सुप्रिया पांडे और सुश्री विजयलक्ष्मी का विशेष सहयोग रहा। मौके पर सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)