औरैया पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया अभियान:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा-सम्मान के प्रति किया जागरूक

Sep 30, 2026 - 10:24
0
औरैया पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाया अभियान:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा-सम्मान के प्रति किया जागरूक
औरैया पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में जागरूकता अभियान चला रही है। इसका लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर चल रहा है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा दल और महिला बीट पुलिसकर्मी सक्रिय हैं। महिला पुलिसकर्मी गांवों, पंचायत भवनों, चौराहों, बाजारों और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। पुलिस टीमें सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील भी की गई। अभियान में 1076 (मुख्यमंत्री), 1090 (वूमेन पावर), 1930 (साइबर), 102 (स्वास्थ्य), 108 (एंबुलेंस), 1098 (चाइल्ड), 1078, 181 और 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी समस्या में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User