नुमाइश चौराहे पर रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे:इटावा में हजारों श्रद्धालु जागरण में पहुंचे, देवी झांकियों ने मोहा मन

Oct 19, 2026 - 07:35
0
नुमाइश चौराहे पर रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे:इटावा में हजारों श्रद्धालु जागरण में पहुंचे, देवी झांकियों ने मोहा मन
इटावा में शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर रविवार रात शहर के नुमाइश चौराहे पर माता रानी के भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवी भजनों और आकर्षक झांकियों का आनंद लिया। पूरी रात चौराहा माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। सोमवार तड़के जागरण के समापन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। नुमाइश चौराहे पर पिछले 10 वर्षों से लगातार माता रानी के रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य सदस्यों पंकज चौधरी, देवेश भदौरिया, अभिषेक यादव, प्रतीक शाक्य और दीपेंद्र गुप्ता ने बताया कि हर साल आयोजन में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है। शहर के अलावा आसपास के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं। भजनों और देवी झांकियों ने मोहा मन जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा पर आधारित भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए। देवी के विभिन्न स्वरूपों की जीवंत झांकियां भी सजाई गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। शाम से ही आयोजन स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शहरवासियों के सहयोग से जारी है आयोजन आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जागरण को सफल बनाने में श्रद्धालुओं और शहरवासियों का लगातार सहयोग मिलता रहा है। इसी सहयोग और सेवा भाव के चलते यह धार्मिक आयोजन एक दशक से लगातार आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात जागरण में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस की निगरानी में पुलिसकर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग कर व्यवस्था संभाली गई, जिससे रातभर चले जागरण के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। सोमवार तड़के जागरण के समापन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User