केजीएमयू में रूमेटोलॉजी क्विज:मेदांता लखनऊ के डॉ. सौरभ सिन्हा और डॉ. पवन यादव फर्स्ट; कानपुर की टीम सेकंड

Oct 19, 2026 - 07:35
0
केजीएमयू में रूमेटोलॉजी क्विज:मेदांता लखनऊ के डॉ. सौरभ सिन्हा और डॉ. पवन यादव फर्स्ट; कानपुर की टीम सेकंड
लखनऊ में केजीएमयू के ब्राउन हॉल में आयोजित 'डॉ. एस. डी. देवधर इंटरकॉलेजिएट रूमेटोलॉजी क्विज' के यूपी राज्य स्तरीय चरण में मेदांता लखनऊ (डॉ. सौरभ सिन्हा व डॉ. पवन यादव) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर द्वितीय और बीएचयू, वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। इस क्विज का संचालन डॉ. स्वप्निल जगताप व डॉ. पराग विजयवर्गीय ने किया। प्रो. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रूमेटोलॉजी विभाग के डॉ. मुकेश कुमार मौर्य ने युवा डॉक्टरों को रूमेटोलॉजी चुनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह सुपरस्पेशलाइजेशन आपको मेडिसिन की मूल जड़ों से जोड़े रखता है। इस अवसर पर पोस्टर, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आयोजन समिति ने आईआरए, राष्ट्रीय क्विज कोर समिति और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User