नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान:गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण व संतुलित खान-पान की जानकारी

Oct 01, 2026 - 20:11
0
नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान:गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण व संतुलित खान-पान की जानकारी
बरेली के नवाबगंज में सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास, पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बकैनिया के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2 व 3 और ग्राम सुंडियावा में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करते हुए गर्भावस्था और बच्चों के शुरुआती विकास में पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे मजबूत समाज की नींव हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेल-कूद और रोचक गतिविधियों के जरिए सीखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हरप्रीत कौर, रेशमा वी., लक्ष्मी देवी, सहायिका मिथलेश कुमारी, गंगा देवी, प्रेमवती तथा आशा बहुएं ममता देवी और सरस्वती देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User