दो महीने की बाढ़ से 22,667 किसान प्रभावित:फर्रुखाबाद में 11.50 करोड़ की सहायता मंजूर, DM ने दी राहत राशि की जानकारी
फर्रुखाबाद में दो महीने तक बाढ़ का असर रहा, जिससे जिले के 22,667 किसान प्रभावित हुए। इन किसानों को कुल 11.50 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 12 बजे करीब कार्यक्रम हुआ। 11,399 किसानों को 5.50 करोड़ रुपए की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि 1 अगस्त से लगभग दो महीने तक जिले में बाढ़ का प्रकोप रहा। सबसे ज्यादा असर तहसील अमृतपुर पर पड़ा, इसके बाद कायमगंज और सदर तहसील भी प्रभावित हुईं। बाढ़ से किसानों के मकान गिरे और खेतों में पानी भरा रहने से फसलें खराब हो गईं। राहत पाने वाले किसानों में 14,708 अमृतपुर, 902 फर्रुखाबाद और 7,015 कायमगंज तहसील के हैं। शेष किसानों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा। बताया गया अतिवृष्टि के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसमें 317 कृषकों की फसल का कुल प्रभावित क्षेत्रफल 105 हेक्टेयर है, जिसमें अभी तक 204 किसानों को 10 लाख 55 हजार रुपए की धनराशि का भुगता किया जा चुका है। डाटा फीडिंग की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात शेष किसानों को भी अतिवृष्टि के कारण फसल की क्षति की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान की क्षति के 405 प्रकरणों में 28 लाख की धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। जिसमें अब तक 275 पीड़ित लोगों को 14 लाख 12 हजार रुपए की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है, शेष पीड़ित लोगों को अवशेष धनराशि का शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा। डीएम ने बताया कायमगंज तहसील में 1 जनहानि हुई। जिसमे जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार पीड़ित को4 लाख रुपए की धनराशि का तत्काल भुगतान किया गया। इसी प्रकार बाढ़ के पानी के वेग से कटान के कारण तहसील सदर एवं कायमगंज में पीड़ित लोगों को निर्धारित समय अवधि के भीतर1 लाख 30 हजार रुपए की राहत अनुदान राशि का भुगतान किया गया। इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जनपद के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं द्वारा जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)