नवोदय विद्यालय में कक्षा 9-11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 30 सितंबर 2026 तक करें अप्लाई

Sep 27, 2026 - 16:08
0
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9-11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 30 सितंबर 2026 तक करें अप्लाई
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 और 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं और अभिभावक 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 11 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से संबंधित पात्रता, परीक्षा और अन्य जरूरी जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्राचार्य से संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User