गेल इंडिया प्लांट से केमिकल आने से लगी आग:15 फीट ऊंची उठ रही थीं लपटें, जांच के लिए सैंपल भरे गए
औरैया के बढूआ बंबा में रविवार दोपहर दोपहर 12 बजे गेल इंडिया पाता प्लांट से निकले बेस्ट पानी के साथ ज्वलनशील केमिकल आने से आग लग गई। आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठ रही थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। गेल इंडिया पाता प्लांट के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। करीब आधे घंटे बाद पाता प्लांट और औरैया से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। कर्मियों ने फोम का छिड़काव कर आग बुझाई। सीओ फायर तेज वीर सिंह, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, एसडीएम सदर ब्रह्मानंदन और थानाध्यक्ष अजय कुमार ने उस जगह का मुआयना किया, जहां से प्लांट से केमिकल आ रहा था। उन्होंने गेल अधिकारियों को इसे बंद करने को कहा। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए तीन बोतलों में सैंपल भरे। पानी में केमिकल साफ दिख रहा था और उसमें से तेज बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी पीने से जानवर मर जाते हैं और यह सेगुर नदी में मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)