नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान से महिला सुरक्षा:मनचलों पर शिकंजा कसेगा, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विशेष कार्यक्रम

Oct 11, 2026 - 15:13
0
नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान से महिला सुरक्षा:मनचलों पर शिकंजा कसेगा, 11 से 20 अक्टूबर तक होंगे विशेष कार्यक्रम
शामली में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च, महिला प्रतिभाओं का सम्मान, छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस, साइबर सुरक्षा कार्यशाला और महिला समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष समाधान दिवस जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में अभियान चलाएगी। कार्यक्रमों के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार, 11 या 12 अक्टूबर को अभियान की शुरुआत भव्य पैदल मार्च से करने का प्रस्ताव है। इसमें जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों तथा स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को शामिल किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण से जुड़े पोस्टर, बैनर और जागरूकता संदेश भी मार्च का हिस्सा होंगे। महिला प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित 12 या 13 अक्टूबर को महिला सुरक्षा से संबंधित सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं और बालिकाओं, महिला खिलाड़ियों, मेधावी छात्राओं, महिला डॉक्टरों, नर्सों, शिक्षिकाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। 13 अक्टूबर को महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स के सहयोग से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है। 14 अक्टूबर को नारी संरक्षण गृह या आश्रय गृह में जाकर जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित करने की योजना है। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रचार-प्रसार के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें छात्राओं को यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, नीट, जेईई, एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी दी जाएगी। महिला अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी, पंजीकरण और करियर के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User