नवरात्र पर 10 दिन चलेगा मिशन शक्ति अभियान:संतकबीरनगर में मनचलों पर कसेगा शिकंजा, मनचलों पर कार्रवाई
संतकबीरनगर जिले में नवरात्र के दौरान 'मिशन शक्ति' अभियान चलाया जाएगा। इसमें मनचलों पर शिकंजा कसा जाएगा और महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव तक पहुंचेंगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने डीएम-एसपी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। यह 10 दिवसीय अभियान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और पीड़ित महिलाओं को सहयोग देने पर केंद्रित होगा। अभियान की शुरुआत पैदल मार्च से होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे। आज महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा कार्यक्रम हो सकता है। इसमें बहादुर महिलाओं और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 13 अक्टूबर को महिला पुलिसकर्मी और एनसीसी कैडेट यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगी। 15 अक्टूबर को छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी दी जाएगी। साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला भी होगी। 16 अक्टूबर को मिशन शक्ति केंद्रों से सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)