नवरात्र पर आज से 'श्री देवी भागवत कथा':रुचि शुक्ला सुनाएंगी मां भगवती की महिमा
बिछुड़ी में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आज से 'श्री देवी भागवत कथा' का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। श्री सम्मय माता एवं बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयागराज से पधार रहीं कथावाचक पंडित रुचि शुक्ला श्रद्धालुओं को देवी महात्म्य और माता रानी की महिमा का रसपान कराएंगी। आयोजकों ने बताया कि पंडित रुचि शुक्ला के मुखारविंद से होने वाली इस कथा के माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की महिमा, उनकी भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। भारतीय सनातन परंपरा और विशेषकर नवरात्र के दौरान देवी की पूजा-अर्चना व कथा श्रवण का विशेष महत्व माना जाता है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति का एक बड़ा अवसर बनेगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। शक्ति की उपासना को समर्पित ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सद्भाव, निस्वार्थ सेवा, बेहतर संस्कार और आपसी भाईचारे का भी कड़ा संदेश देते हैं। सम्मय माता एवं बालाजी सेवा समिति, बिछुड़ी की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, जनपदवासियों तथा मां भगवती के सभी भक्तों से विनम्र अपील की गई है। आयोजकों ने निवेदन किया है कि वे इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर श्री देवी भागवत कथा का श्रवण करें और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)