यूपी की बड़ी खबरें:SIR पर ओपी राजभर बोले- चुनाव आयोग ने मृतकों के नाम काटे, इससे कुछ लोग डरे हुए हैं
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में अधिकारियों के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाए हैं और दूसरी जगहों पर दर्ज नामों को एक स्थान पर किया है। इसमें गलत क्या है? राजभर ने कहा कि समर्थन करने का भी एक बड़ा कारण है। चुनाव आयुक्त ने गलती क्या की है? मृतक का नाम निकाला है। जो लोग कहीं और रहने चले गए हैं, कई जगह नाम है, चुनाव आयोग ने एक जगह नाम कर दिया। ऐसे नाम घट गए और हर विधानसभा में 14 से 20 हजार मृतकों के नाम कटे हैं। मतदाता सूची में नाम कम होने से कुछ लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अब ये इस बात से डरे हुए हैं कि हम लोग फर्जी मतदान कैसे करेंगे। वोटर लिस्ट में तो नाम ही नहीं है। राजभर ने चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि आप देखिएगा, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। ट्रक की टक्कर से बाप-बेटे की मौत, हाथरस में दोनों के ऊपर से निकला पहिया हाथरस में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे मौत को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में फंसकर बाइक 50 मीटर तक घिसटती गई, जिससे आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, तब तक बाइक जलकर रख हो गई थी। दोनों शवों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर सासनी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर एटा में डंपर ने तीन किशोरों को रौंदा: श्राद्ध में जा रहे मौसेरे-ममेरे भाइयों की मौत, 2 ने मौके पर तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा एटा में बाइक सवार तीन किशोरों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। तीनों बाइक से श्राद्ध में शामिल होने ननिहाल की ओर जा रहे थे। रात 11 बजे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रात दो बजे एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के करन कश्यप (15), सुमित कश्यप (17) और एटा के मुनिया खेड़ा निवासी आशु के रूप में हुई है। करन और सुमित मौसेरे भाई थे। आशु ममेरा भाई था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना आवागढ़ थाना क्षेत्र के टूंडला रोड पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)