सहवाबाद के सरजू प्रसाद गुप्ता का निधन:व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देकर व्यक्त की संवेदना
वाराणसी में सहवाबाद के व्यापारी एवं निरंकारी मिशन सहवाबाद के मुखी सरजू प्रसाद गुप्ता के निधन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। सरजू प्रसाद गुप्ता की तेरहवीं में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता शामिल हुए। उनके साथ जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, वाराणसी मीडिया प्रभारी श्याम पांडे, सूर्यबली, सहवाबाद के प्रधान मनीष जायसवाल और पप्पू केशरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)