नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़:सजाए गए हैं मंदिर, पहली बार मां चंद्रिका देवी के दर्शन नहीं हो पाएंगे
लखनऊ में शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है। भोर से ही मंदिरों में घंटे-घंटियां गूंजने लगीं। पहले दिन भक्तों की चहल-पहल तेज है। इससे पहले देर रात तक शहर के स्थानीय बाजार गुलजार रहे। भक्त मां की चुनरी, नारियल आदि पूजन सामग्री खरीदते रहे। यह पहली बार है जब शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी के कपाट बंद हैं। गोमती में आई बाढ़ के चलते मंदिर में दर्शन रोके गए हैं। मंदिर समिति ने पानी कम होने के बाद दर्शन शुरू करने की बात कही है। चिनहट स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में माता रानी का मनमोहक शृंगार किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)