नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:हो रही पूजा अर्चना, घर-घर ढोल-बैंड के साथ पहुंचीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं
आगरा में नवरात्रि के पहले दिन रविवार को शहर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल नजर आया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारियां तेज हो गईं। बैंड-बाजे और ढोल के साथ प्रतिमाएं लेकर जाते भक्तों के बीच माता के जयकारे गूंजते रहे। शहर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में शनिवार रात से ही उत्साह दिखाई देने लगा था। राजा की मंडी स्थित चामुंडा देवी मंदिर और कमला नगर स्थित लक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए आयोजक तैयारियों में जुटे रहे। श्रद्धालु बैंड-बाजे और ढोल के साथ मां की प्रतिमाएं लेकर पंडालों की ओर जाते दिखाई दिए। पंडालों को सजाने के साथ स्थापना की तैयारियां की गईं। प्रतिमा स्थापना के बाद यहां पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में उमड़ी भीड़ और पंडालों की तैयारियों के बीच नवरात्रि की रौनक दिखाई देने लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)