फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साथी गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; भैंस खरीदने जा रहे थे दोनों

Oct 11, 2026 - 13:17
0
फिरोजाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साथी गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; भैंस खरीदने जा रहे थे दोनों
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव कोटकी के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। टूंडला थाना क्षेत्र के बसई निवासी प्रमोद कुमार शर्मा (62) अपने पड़ोसी कालीचरण के साथ रविवार सुबह भैंस खरीदने के लिए फरिहा जा रहे थे। दोनों बाइक से गांव कोटकी के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रमोद कुमार शर्मा और कालीचरण दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घायलों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही प्रमोद कुमार शर्मा की मौत हो गई। वहीं, कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साथी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कालीचरण को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने बताया कि प्रमोद कुमार शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User