फतेहपुर में बिना SMS के फसल काट रहा हार्वेस्टर सीज:कृषि विभाग ने नियमों की अनदेखी पर की कार्रवाई

Oct 11, 2026 - 13:17
0
फतेहपुर में बिना SMS के फसल काट रहा हार्वेस्टर सीज:कृषि विभाग ने नियमों की अनदेखी पर की कार्रवाई
फतेहपुर में फसल अवशेष प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को देवमई विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पधारा में कृषि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के संचालित हो रहे हार्वेस्टर को मौके पर ही सीज कर दिया। ​सुबह 11 बजे हुई अचानक कार्रवाई कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के फसल की कटाई की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रवीण कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम पधारा पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान एक हार्वेस्टर बिना SMS उपकरण के धड़ल्ले से कटाई करता पाया गया, जिस पर अधिकारी ने तत्काल कड़ा एक्शन लेते हुए हार्वेस्टर को सीज करवा दिया। ​जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना पर एक्शन उल्लेखनीय है कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि जिले में कोई भी हार्वेस्टर बिना SMS (Straw Management System) के संचालित नहीं होगा। इसके बावजूद कई चालक व संचालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ​कृषि विभाग की सख्त अपील और चेतावनी इस कार्रवाई के बाद कृषि विभाग ने जनपद के सभी हार्वेस्टर स्वामियों एवं संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। विभाग की ओर से अपील की गई है कि किसान और हार्वेस्टर चालक फसल कटाई के दौरान शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। बिना SMS लगे हार्वेस्टर चलाने पर मशीन सीज करने के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि पर्यावरण और वायु गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User