नयन को भाजपा ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी:भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम में मिली जगह, समर्थकों ने किया स्वागत

Oct 02, 2026 - 19:58
0
नयन को भाजपा ने दी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी:भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम में मिली जगह, समर्थकों ने किया स्वागत
कन्नौज के मकरंदनगर निवासी नयन दोहरे को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। भाजपा की नई प्रदेश टीम में नयन दोहरे समेत 12 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी मिलने की घोषणा के बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे समर्थक उनके आवास पर पहुंचे और माला पहनाकर स्वागत किया। दादा भी रहे थे भाजपा के विधायक नयन दोहरे पूर्व भाजपा विधायक और विधान परिषद सदस्य स्व. बनवारी लाल दोहरे के पौत्र हैं। बनवारी लाल दोहरे कन्नौज सदर सीट से 1991, 1993 और 1996 में लगातार तीन बार भाजपा के विधायक रहे थे। बाद में उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया गया था। 15 फरवरी 2023 को 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। बनवारी लाल दोहरे के निधन के बाद नयन दोहरे राजनीति में सक्रिय हैं। अब उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। बोले- जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करूंगा नयन दोहरे ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने दादा बनवारी लाल दोहरे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। नयन को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी और खुशी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User