ओलंपिक में गोल्ड का सपना:गोंडा में गांधी जयंती पर 7 साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी दौड़

Oct 02, 2026 - 09:36
0
ओलंपिक में गोल्ड का सपना:गोंडा में गांधी जयंती पर 7 साल की अनामिका ने शुरू की 30 किमी दौड़
गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में पढ़ने वाली कक्षा 2 की 7 वर्षीय छात्र अनामिका मिश्रा आज शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 6:00 बजे से अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अपनी 30 किलोमीटर मैराथन दौड़ शुरू कर दी है। तिरंगा झंडा लेकर दौड़ा लगाते हुए धीरे-धीरे अब गोंडा जिला मुख्यालय गांधी पार्क की तरफ बढ़ रही है। अनामिका मिश्रा के साथ पिता प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्रा,मजिस्ट्रेट,एम्बुलेंस,पुलिस और कुछ स्थानीय लोग भी लगातार पीछे मोटरसाइकिल से चल रहे हैं और आगे 7 वर्षीय अनामिका मिश्रा दौड़ रही है। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा अनामिका मिश्रा का पुष्प वर्षा करके खड़े होकर स्वागत किया जा रहा है जगह-जगह पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। साथ ही साथ एक महिला कांस्टेबल भी पीछे चल रही है ताकि रास्ते में दौड़ के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। दौड़ लगा करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की अनामिका मिश्रा ने पिछले वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर 10 किलोमीटर नॉनस्टॉप दौड़ लगा करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अनामिका मिश्रा का पहले ही 240 पुशअप 8 मिनट के अंदर लगाने को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। अनामिका मिश्रा का सपना है कि वह ओलंपिक में जाकर के इसी तरीके से मैराथन दौड़ लगाकर,पुशअप करके करके भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकें। अनामिका मिश्रा का लक्ष्य है कि वह 2 घण्टे 45 मिनट के अंदर 30 किलोमीटर की दूरी बिना रुके बिना थके तय करके गोंडा जिला मुख्यालय गांधी पार्क पहुंचे। जहां अपने इस 30 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का समापन करें उनकी बड़ी बहन अंशिका मिश्रा को गूगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। अंशिका को इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार आइकन 2019 दिल्ली अधिकारियों द्वारा अनामिका का स्वागत अन्तर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 मुम्बई, राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2021 इन्दौर, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 काठमांडू, उत्तर प्रदेश गौरव रत्न अवार्ड 2022 लखनऊ में मिल चुका है। गोंडा गांधी पार्क में बीएसए अमित कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों द्वारा अनामिका का स्वागत किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User