ऊंचाहार में दलित महिला के उत्पीड़न का आरोप:अखिलेश से मिला परिवार, एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की
ऊंचाहार में दलित महिला के साथ हुए अत्याचार के मामले में रविवार को पीड़ितों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। ये मुलाकात सपा के विधायक और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज व जिले के जिलाध्यक्ष ने कराई। पीड़ित परिवार ने दबंगों के अन्याय का हाल बताया। समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद भी दी। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को बताया कि जमीन के विवाद के दौरान सीमा देवी ग्राम प्रधान रमेश मिश्र से मदद मांगने गई थीं। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर जगतपुर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस विवेचना के दौरान मामले को समाप्त करने की कोशिश कर रही थी। सपा नेताओं के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रधान रमेश मिश्र ने अपने बेटों और भतीजों के साथ मिलकर सीमा देवी को गांव में बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति राजू पासी के साथ भी मारपीट की गई। सीमा देवी को इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां वह चार दिन तक भर्ती रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)