बिजनौर में अग्निशमन विभाग ने जांची सुरक्षा व्यवस्था:आयोजकों को अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी रखने के निर्देश दिए

Oct 18, 2026 - 18:42
0
बिजनौर में अग्निशमन विभाग ने जांची सुरक्षा व्यवस्था:आयोजकों को अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी रखने के निर्देश दिए
बिजनौर में दुर्गा पूजा, दशहरा और रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग ने बिजनौर और नजीबाबाद में पंडालों का निरीक्षण किया। 18 अक्टूबर को मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आयोजकों को अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने प्रवेश और निकास मार्गों की जांच कर उन्हें हमेशा अवरोध मुक्त रखने को कहा। आयोजकों और स्वयंसेवकों को अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षा उपाय किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान हेमराज कॉलोनी बैराज रोड, काली माता मंदिर झालू रोड, धर्मनगरी बिजनौर, नजीबाबाद रामलीला ग्राउंड और टीला स्थित शिव मंदिर रामलीला परिसर का जायजा लिया गया। विभाग के अनुसार, अन्य स्थलों पर भी जांच अभियान जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User