पैगंबर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला:बरेली में AIMIM ने सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन, आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने बरेली में विरोध दर्ज कराया। AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली स्थित सीओ सिटी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
सीओ सिटी को सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए नदीम कुरैशी ने बताया कि फेसबुक पर रमेश जाटव नाम के एक व्यक्ति द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने ऐसे अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है जिन्हें जुबान से दोहराया भी नहीं जा सकता। नदीम कुरैशी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि बरेली और आसपास के इलाके में सक्रिय इस आरोपी की पहचान कर उसे अविलंब गिरफ्तार किया जाए और सलाखों के पीछे भेजा जाए। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों पर लगे लगाम, बने ईशनिंदा कानून
AIMIM नेता ने कहा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने या माहौल बिगाड़ने की नीयत से आए दिन धार्मिक हस्तियों और आस्था के प्रतीकों पर विवादित टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने मांग उठाई कि केंद्र और राज्य सरकारों को ईशनिंदा (धार्मिक अपमान) को लेकर एक कड़ा और सख्त कानून बनाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी हो या हिंदू समाज के देवी-देवताओं के खिलाफ कोई अशोभनीय टिप्पणी, किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले शरारती तत्वों को कड़ा सबक मिलना चाहिए, ताकि समाज में शांति और सौहार्द कायम रह सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)