पाइपलाइन बिछाने से खराब हुई सड़कें सुधारी जा रही हैं:जल शक्ति मंत्री के निर्देश पर चित्रकूट में अभियान शुरू, अधिकारी कर रहे निगरानी
चित्रकूट में पाइपलाइन बिछाने से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव और यूपी जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर यह अभियान 1 अक्टूबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक चलेगा। 2 अक्टूबर 2026 को जल जीवन मिशन की चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत तौरा, बरद्वारा, वीर धुमाई गंगू, बगलई, पुरवा, तरौंहा, अतरौली और लमियारी गांवों में काम शुरू हुआ। रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के सरैया और रुकमा बुजुर्ग गांवों में भी सड़कों की मरम्मत शुरू की गई। तौरा गांव में सड़क मरम्मत का काम अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और टीपीआई ने मौके पर जाकर देखा। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता और तय मानकों के हिसाब से काम करने के निर्देश दिए। अनिल कुमार ने बताया कि बाकी खराब सड़कों पर भी मरम्मत जारी है। ग्राम पंचायत के लोग खराब सड़कों की जानकारी देंगे, तो उन्हें तुरंत ठीक करवा दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)