10 दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:श्रावस्ती में सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, दुकानें बंद कर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Oct 02, 2026 - 19:42
0
10 दिन से बिजली गुल, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:श्रावस्ती में सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, दुकानें बंद कर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती में चक्रवाती तूफान के बाद बिजली व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। नासिरगंज बाजार समेत आसपास के सैकड़ों गांवों में करीब 10 दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बिजली संकट से परेशान व्यापारियों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और बिजली बहाल करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। गर्मी, पानी और कारोबार की समस्या प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित है। लोगों ने बताया कि दिन में भीषण गर्मी और रात में उमस के कारण राहत नहीं मिल रही है। बिजली संकट के बीच मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुनी समस्या प्रदर्शन और सड़क जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) देवकीनंदन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने स्थायी समाधान की मांग की स्थानीय व्यापारी विनोद गुप्ता, आलोक गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, पार्थो और जीनू समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि बिजली संकट लंबा खिंचने से बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने भी समस्या का स्थायी समाधान कराने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। विद्युत विभाग के अनुसार जिले के प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User