पीईटी की 5,861 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी:लखीमपुर के 25 केंद्रों पर 14,299 ने दी परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। जिले के 25 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 14,299 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5,861 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा किया। डीएम ने चार केंद्रों समेत कई जगह किया निरीक्षण जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों का दौरा किया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिसकर्मियों को परीक्षा संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। पहली पाली में 7,099 और दूसरी में 7,200 अभ्यर्थी उपस्थित परीक्षा के नोडल अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि पहली पाली में 10,800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,099 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 10,800 अभ्यर्थियों में से 7,200 ने परीक्षा दी।
अधिकारी केंद्रों पर रहे मुस्तैद परीक्षा के दौरान एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ और डीआईओएस समेत अन्य अधिकारी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखे हुए थे। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)