बागपत में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग कर भागा था, नलकूप चोर गिरोह का सदस्य था; अवैध तमंचा मिला
बागपत की बालेनी पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश जगमोहन को गिरफ्तार किया है। वह करीब एक महीने से फरार था। जगमोहन नलकूप उपकरण चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 22 सितंबर को चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी और भाग गया था। तब पुलिस ने उसके तीन साथी सुरेंद्र, आशु और सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार - रविवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे उसे पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। जगमोहन मेरठ का रहने वाला है और उस पर लूट, हत्या, चोरी, गैंगस्टर समेत 18 मामले दर्ज हैं। बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)