अयोध्या में रामायण यूनिवर्सिटी में इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव:कोजी सातो बोले– अयोध्या में दिवाली मनाना मेरा सपना, गाए हिंदी गीत

Oct 25, 2026 - 18:33
0
अयोध्या में रामायण यूनिवर्सिटी में इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव:कोजी सातो बोले– अयोध्या में दिवाली मनाना मेरा सपना, गाए हिंदी गीत
भगवान राम की नगरी अयोध्या में दिवाली मनाना जापान के कोजी सातो का सपना है। दशहरा खत्म हुआ तो वे दिवाली का इंतजार नहीं कर सके और अयोध्या पहुंच गए। यहां रामायण यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडो-जापान कल्चरल कॉन्क्लेव में उन्होंने अपने मन की बात साझा की। जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के महानिदेशक कोजी सातो ने कहा, “यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा सपना है कि एक बार अयोध्या में दिवाली मनाऊं।” रविवार को महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और जापान की दोस्ती के रंग नजर आए। कोजी सातो ने भगवान राम की नगरी और उनके नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होने को विशेष अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच कई समानताएं हैं, जो दोनों देशों को करीब लाती हैं। हिंदी गानों से बांधा समां कार्यक्रम में कोजी सातो का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने ‘मेरा जूता है जापानी’, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ और ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ जैसे लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीत गाए। उनके सुरों ने सभागार में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। संगीत के जरिए भारत-जापान की दोस्ती का संदेश भी सामने आया। परिवार और सम्मान दोनों देशों की साझा पहचान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत और जापान के पारिवारिक मूल्य लगभग एक समान हैं। दोनों देशों की संस्कृति में परिवार, आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने महर्षि महेश योगी की भावातीत ध्यान पद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान के लोगों ने भी इसे सहजता से समझा है। 80 विद्यार्थियों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता विश्वविद्यालय और मेरठ के ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। जापान मंथ 2026 के तहत हुए कॉन्क्लेव में विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परिसर में भारत-जापान की परंपराओं पर प्रदर्शनी लगाई गई। ‘भारत-जापान मित्रता संदेश दीवार’ पर विद्यार्थियों और आगंतुकों ने अपने विचार साझा किए। शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार मिश्रा, निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता और ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट के निदेशक एसपी वर्मा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User