विद्यालय से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:स्टेबलाइजर और 2 CCTV कैमरे भी बरामद, गोपीगंज पुलिस का खुलासा

Oct 18, 2026 - 20:21
0
विद्यालय से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:स्टेबलाइजर और 2 CCTV कैमरे भी बरामद, गोपीगंज पुलिस का खुलासा
भदोही के गोपीगंज स्थित पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, बेरासपुर में 16-17 अक्टूबर 2026 की रात चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 2 सीसीटीवी कैमरे, 1 मॉनिटर, डीवीआर, 3 गैस सिलेंडर, 1 स्टेबलाइजर और 1 आहूजा एम्पलीफायर चुरा लिया। प्रधानाध्यापक जमाल अख्तर ने 18 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गोपीगंज पुलिस ने 18 अक्टूबर 2026 को एक शातिर चोर अंकित मिश्रा (20) पुत्र लालजी मिश्रा, निवासी दानीपट्टी डुहिया, गोपीगंज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 स्टेबलाइजर, 2 सफेद सीसीटीवी कैमरे और चोरी में इस्तेमाल की गई एक पुरानी साइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर विद्यालय में चोरी की थी और बंटवारे में मिले सामान को बेचने जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User